कभी जो नाम तेरे होंठों पे मुस्कान बनकर ठहरता था, आज वही नाम दिल में चुभता हुआ सा उतरता है… हमने तो हर दुआ में तुझे ही मांगा था उम्र भर, और तू था कि किसी और की किस्मत में सँवरता है…
तेरे साथ बिताए वो पल अब भी यादों में ज़िंदा हैं, हर हँसी के पीछे आज एक खामोशी सी बंदा है… तू चला गया तो लगा जैसे सब कुछ रुक गया हो, पर वक्त है कि मेरे दर्द पे भी आगे बढ़ता है..
मैंने चाहा था तुझे आखिरी सांस तक अपना बनाना, पर तूने सिखा दिया बिना बताए ही छोड़ जाना… अब ना कोई शिकायत है, ना ही कोई सवाल बाकी, बस दिल के किसी कोने में तेरा एक ख्याल बाकी…
कभी लौटकर आना तो देखना इस दिल की हालत, अब भी तेरे इंतज़ार में जलती है हर एक आहट… हम तो आज भी वही हैं, बस मुस्कान बदल गई है, पहले खुशी में हंसते थे… अब दर्द में भी हंसी निकलती है…